विफल रहा बिहार बंद का कार्यक्रम : भाजपा

विफल रहा बिहार बंद का कार्यक्रम : भाजपा
बांका. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार दास ने बिहार बंद कार्यक्रम को विफल बताया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की ओर से आयोजित बिहार बंद के दौरान सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही होती रही. महागठबंधन के नेता मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर झूठी अफवाह फैला रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव हताश होकर यह सब कर रहे हैं. कहा कि राहुल गांधी का अपना प्रभाव खत्म हो चुका है. और वह अब तेजस्वी के शरण में आये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










