आज का दर्शन: मंदार मधुसूदन मंदिर और अष्टकमल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

मंदार मन्दिर

Banka Temple Darshan: मंदिरों में सुबह के समय वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा. पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए. पंचमुखी मंदिर और ठाकुरबाड़ी में सुबह से ही विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट:

Banka Temple Darshan: शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, जगतपुर ठाकुरबाड़ी सहित विभिन्न मंदिरों में आज सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के पट सुबह 05 बजे ही खोल दिए गए थे. जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे .

सुबह से ही शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम

मंदिरों में सुबह के समय वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा. पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए. पंचमुखी मंदिर और ठाकुरबाड़ी में सुबह से ही विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.

मंदार मधुसूदन मंदिर में विशेष पूजा

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई . मंदिर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही.

अष्टकमल मंदिर में पंचामृत स्नान और भोग अर्पण

मंदार स्थित अष्टकमल मंदिर में सुबह 07:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा द्वारा भगवान का पंचामृत से विधिवत स्नान कराया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान को भोग अर्पित किया गया. संध्या 06 बजे श्रृंगार पूजा के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया.

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

पूरे दिन मंदिर परिसरों में भक्तों का आना-जाना लगा रहा. पूजा-अर्चना और आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन