स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा में कदाचार पर बड़ी कार्रवाई, डीएन सिंह कॉलेज से एक छात्र निष्कासित
डीएन सिंह कॉलेज भूसिया
प्रथम पाली में कदाचार (चोरी) के आरोप में एक छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है.
बांका रजौन से पीयूष कुमार की रिपोर्ट:
बांका(रजौन): स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय (भूसिया) में चल रही स्नातक यूजी (UG) सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दौरान बुधवार को प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला. प्रथम पाली में कदाचार (चोरी) के आरोप में एक छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है.
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान नकल करते पकड़े जाने पर सीएम कॉलेज, बौंसी के एक छात्र को निष्कासित करने की कार्रवाई की गई. प्राचार्य ने बताया कि बुधवार की परीक्षा के लिए कुल 900 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 852 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 48 अनुपस्थित पाए गए.
प्राचार्य श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










