डहुआ गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर से सवार गंभीर, भागलपुर रेफर
अस्पताल में इलाजरत घायल
Banka Bike Accident: प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरोज अंसारी मंगलवार देर रात बौसी बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डहुआ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट:
Banka Bike Accident: बौसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर डहुआ गांव के समीप मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.
घायल की पहचान बौसी थाना क्षेत्र के हेचला गांव निवासी 35 वर्षीय निरोज अंसारी के रूप में हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरोज अंसारी मंगलवार देर रात बौसी बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डहुआ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में शामिल अपाचे बाइक सवार को पकड़ लिया. वहीं घायल निरोज अंसारी को तत्काल इलाज के लिए बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर
रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस दुर्घटना में शामिल बाइक और चालक के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों ने बौसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










