शिक्षक के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

Updated at : 21 May 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में शिक्षक को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में शिक्षक को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार चौतरा गांव के प्रोन्नत मध्य विद्यालय चौतरा में कार्यरत शिक्षक विभीषण बिंद अपने स्कूल से घर जा रहे थे. जहां रास्ते में उसके पिता रघुनाथ बिंद के साथ गांव के ही तीन लड़का गाली-गलौज कर रहा था. जब शिक्षक विभीषण बिंद ने अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते देखा तो विरोध किया. जिसके बाद गांव के ही लक्ष्मण बिंद, दीपक बिंद सहित तीन युवकों ने लाठी डंटा के साथ शिक्षक विभीषण बिंद को ही मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही केस करने पर तरह-तरह की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित शिक्षक विभीषण बिंद जख्मी अवस्था में ही थाना पहुंचे और तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. वहीं आरोपी लक्ष्मण बिंद, दिपक बिंद आदि ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन