भाजपा सदस्यता अभियान में अनुपम ने जिला में किया टॉप, बने मोदी मित्र

बने मोदी मित्र
बांका. भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुपम गर्ग के द्वारा 5 हजार 64 लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने बधाई दी है. जिलाध्यक्ष ने बताया है कि पार्टी को इनके जैसे ही ऊर्जावान नेताओं की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में संयोजक के द्वारा किये गये कार्य सराहणीय है. अभी तक वे सदस्यता ग्रहण कराने के मामले में जिले में पहले स्थान पर हैं. इसके साथ ही वे मोदी मित्र की सूची में शामिल हो गये हैं. इसको लेकर प्रदेश स्तर तक उनके कार्यों की चर्चा है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के जो भी कार्यकर्ता व अधिकारी इस कर्तव्य को भलीभांति निर्वहन कर रहे हैं. कहा कि जो भी पार्टी नेता व कार्यकर्ता 5 हजार सदस्यों को जोड़ने का आंकड़ा पार करेंगे. पार्टी ऐसे नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर सम्मानित भी करेगी. साथ ही प्रदेश स्तर पर भी सम्मान करने की योजना बनायी जा रही है. मालूम हो भाजपा के द्वारा देश भर में विगत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान जारी है. फोटो 28 बांका 9 वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुपम गर्ग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










