बाइक से गिरकर अंडाल का कांवरिया जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक से गिरकर अंडाल का कांवरिया जख्मी,  रेफर

शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्मा पैक्स गोदाम के पास गुरुवार की देर रात बाइक से गिरकर एक कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर कुर्मा पैक्स गोदाम के पास गुरुवार की देर रात बाइक से गिरकर एक कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार बंगाल राज्य के बर्दमान जिला अंतर्गत अंडाल का कांवरिया संजय वर्मा पिता स्व. शिवनंदन वर्मा अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर देवघर जाने के लिए शंभुगंज के रास्ते सुल्तानगंज जल भरने जा रहा था. कुर्मा पैक्स गोदाम के पास चलती बाइक से गिरकर संजय वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद जख्मी को इलाज के लिए साथियों द्वारा सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. इसके बाद फिर परिजन भागलपुर आये और वहां से इलाज के लिए सीधा बंगाल के दुर्गापुर लेकर चले गये, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन