ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज

कटोरिया थाना क्षेत्र के केंदुआटांड गांव निवासी प्रियंका कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कराया है.
बांका. कटोरिया थाना क्षेत्र के केंदुआटांड गांव निवासी प्रियंका कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में पति बालकृष्ण कुमार यादव, भैसुर भवेश कुमार यादव और सास चिंता देवी पर शादी के एक सप्ताह बाद से दहेज के लिए उसके पति और ससुराल वाले मारपीट करने लगे. साथ ही दहेज में चार चक्का गाड़ी और 50 हजार की नगद की मांग करने लगे. इसको लेकर कई बार गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायती भी हुई. लेकिन मामला जस के तह रहा. उधर महिला थानाध्यक्ष पायल कुमारी ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










