बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ कर पुलिस को सौपा

Updated:
विज्ञापन
बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ कर पुलिस को सौपा

बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ कर पुलिस को सौपा

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित विजयनगर चौक के समीप सोमवार की दोपहर बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने पश्चिम बंगाल के एक 15 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गयी और लोगों ने किशोर से पूछताछ शुरू कर दी. बालक के वेशभूषा पर लोगों को संदेह हुआ और उसे पकड़ लिया. वही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची और किशोर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गया. पुलिस द्वारा की गयी प्रारंभिक पूछताछ में किशोर ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बच्चा चोरी की किसी ठोस घटना की पुष्टि नहीं हुई है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन अफवाहों से बचें. गर्म पानी से बच्चा झुलसा बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ निवासी एक वर्षीय अभीष कुमार सोमवार की सुबह गर्म पानी से झुलस गया. परिजनों के अनुसार घर में गर्म पानी रखने के दौरान अचानक बच्चा उस पर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से झूलस गया. घटना के बाद परिजन घबराये हुए बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन