पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना, शिकायत

Updated:
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना, शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में ससुराल में महिला पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपनी मां के साथ थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी है

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में ससुराल में महिला पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपनी मां के साथ थाना पहुंची और पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार किरणपुर गांव के मिरतुन कुमार पिता चक्रधर प्रसाद सिंह की शादी वर्ष 2014 में ही सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव के अजीत कुमार की पुत्री मिकी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद बेहतर रिश्ते के बीच एक पुत्री और दो पुत्र हुआ. लेकिन अब निक्की कुमारी को ससुराल में पति द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. जब महिला मिक्की कुमारी ने प्रताड़ित किये जाने का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने मायके में दी. जिसके बाद फिर पीड़िता की मां बेबी देवी के साथ महिला मिक्की कुमारी थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति मिरतुन कुमार सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं मिरतुन कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की साजिश बतायी है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन