पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना

Updated:
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना

थाना क्षेत्र के कैथा गांव में युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कैथा गांव में युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार विरनौधा गांव के अर्जुन प्रसाद सिंह की पुत्री अभिलाषा कुमारी की शादी वर्ष 2018 में कैथा गांव के अंकुश कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद दो पुत्री और एक पुत्र भी है. लेकिन अब उसके पति का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. जिससे वह दूसरी शादी करना चाह रहा है. जब अभिलाषा कुमारी द्वारा प्रताड़ित करने का विरोध किया गया तो उसके पति ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी. फिर अपने पिता के साथ थाना पहुंचकर पति के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपित युवक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कि जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन