वज्ञिान प्रदर्शनी में बांका के लाल ने लहराया परचम

Published at :16 Jan 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
वज्ञिान प्रदर्शनी में बांका के  लाल ने लहराया परचम

विज्ञान प्रदर्शनी में बांका के लाल ने लहराया परचम फोटो 16 बांका 21 पुरस्कार प्राप्त करते चयनित छात्र प्रतिनिधि, बांकाकोलकाता में आयोजित जवाहर लाल नेहरू विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी 2016 के आयोजन में बांका के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया. ज्ञात हो कि 12 से 16 जनवरी तक आयोजित विज्ञान मेले में देश भर […]

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बांका के लाल ने लहराया परचम फोटो 16 बांका 21 पुरस्कार प्राप्त करते चयनित छात्र प्रतिनिधि, बांकाकोलकाता में आयोजित जवाहर लाल नेहरू विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी 2016 के आयोजन में बांका के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया. ज्ञात हो कि 12 से 16 जनवरी तक आयोजित विज्ञान मेले में देश भर के 10 राज्यों ने प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. जिसका विषय था विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी. वहीं बिहार राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए बांका जिले से चार प्रतिभागी आदित्य कुमार, जया मित्रा, अनिकेत कुमार व हर्ष कुमार ने भाग लिया था. सभी 10 राज्यों की प्रदर्शनी में बिहार के बांका जिला अंतर्गत चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आदित्य कुमार का प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ स्थान रहा. उक्त छात्र का विषय था कृषि क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट व जैविक खाद का निर्माण. चयनित प्रतिभागी को आयोजन समिति द्वारा प्रथम स्थान के लिए उन्हें 12 हजार को चेक, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जया मित्रा को विशेष पुरस्कार के लिए चयन किया गया. प्रदर्शनी के लिए बांका की टीम को शिक्षक विनोद कुमार व लूसी झा द्वारा प्रतिनिधित्व कर ले जाया गया था. उक्त छात्र के प्रथम आने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार , जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दीपक कुमार, डा. एसकेपी सिन्हा, अरूण कुमार अमन, नवल कुमार घोष, चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, रामदेव सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन