कटोरिया प्रखंड में भाजपा के होंगे दो मंडल अध्यक्ष

Published at :16 Jan 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया प्रखंड में भाजपा के होंगे दो मंडल अध्यक्ष

कटोरिया प्रखंड में भाजपा के होंगे दो मंडल अध्यक्षपूर्वी क्षेत्र का जयपुर व पश्चिमी का मुख्यालय कटोरिया होगाफोटो संख्या 16 बीएएन 62 बैठक करते पूर्व विधायक प्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित भाजपा नेता राजकुमार वर्णवाल के आवास पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक आयोजित हुई़ जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक […]

विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड में भाजपा के होंगे दो मंडल अध्यक्षपूर्वी क्षेत्र का जयपुर व पश्चिमी का मुख्यालय कटोरिया होगाफोटो संख्या 16 बीएएन 62 बैठक करते पूर्व विधायक प्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित भाजपा नेता राजकुमार वर्णवाल के आवास पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक आयोजित हुई़ जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सोनेलाल हेंब्रम ने की़ बैठक में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्य बनाने के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई़ पूर्व विधायक श्री हेंब्रम ने कहा कि कटोरिया प्रखंड में पार्टी की मजबूती हेतु इसे दो मंडल में बांटने का निर्णय लिया गया है़ जिला परिषद क्षेत्र की तर्ज पर यहां आठ-आठ पंचायतों में अलग-अलग मंडल अध्यक्ष चुने जायेंगे़ पूर्वी क्षेत्र का मुख्यालय जयपुर होगा, तो पश्चिमी का कटोरिया़ इससे दोनों मंडल अध्यक्ष पार्टी के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर सकेंगे़ पूर्व विधायक ने बताया कि कटोरिया के सभी 104 बूथों पर कम से कम तीन-तीन सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे़ जो पूर्व में पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने हैं, उन्हें दो सौ रुपये शुल्क लेकर सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा़ इसमें नौजवानों को प्राथमिकता दी जायेगी़ बूथ का सक्रिय सदस्य ही संबंधित पंचायत के पंचायत अध्यक्ष बन सकेंगे़ बूथ स्तर पर गठित कमिटी के द्वारा ही सभी कार्यों का संचालन होगा़ सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य 25 जनवरी तक होगा़ जबकि 10 फरवरी तक पंचायत अध्यक्ष एवं 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों का चयन करने का कार्यक्रम निर्धारित है़ इस मौके पर भाजपा नेता राजकुमार वर्णवाल, अमित साह, प्रमोद चौधरी, संजीव चौधरी, सीताराम साह, सुजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, अजीम अंसारी, अनवर हुसैन, कार्तिक दास, वचनदेव यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन