ओवरब्रिज : शरद ने पुन: पहल करने का किया वादा

ओवरब्रिज : शरद ने पुन: पहल करने का किया वादा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरबंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलायी गयी मैराथन मुहिम की वजह से ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सियासत व शिलान्यास की राजनीति लगातार साथ चल रही है. ओवरब्रिज के इतिहास पर गौर करें […]
ओवरब्रिज : शरद ने पुन: पहल करने का किया वादा प्रभात अभियानबिहार सरकार दे राज्यांश, होगा कल्याणप्रतिनिधि, सहरसा नगरबंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलायी गयी मैराथन मुहिम की वजह से ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सियासत व शिलान्यास की राजनीति लगातार साथ चल रही है. ओवरब्रिज के इतिहास पर गौर करें तो तीन-तीन बार बंगाली बाजार में पुल का शिलान्यास राजनेताओं ने किया है. निर्माण शुरू नहीं होता है कि बाधक बन कर कुछ लोग पुल निर्माण में विभिन्न माध्यम से लोगों को दिग्भ्रमित भी कर रहे हैं. इस बीच दौरे पर आये सांसद पप्पू यादव ने भी बंगाली बाजार में पुल निर्माण की प्रतिबद्धता दोहरायी थी. दूसरी तरफ शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद शरद ने बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहरा जनता की उम्मीद को हवा दी है. इसके पूर्व रेलवे लगातार राज्यांश पर जोर देने का काम कर रही है. ऐसे में सांसद शरद यादव की सक्रियता पुन: केंद्र व राज्य के बीच सेतु बनायेगी. श्री यादव ने कहा है कि इससे पहले भी उनकी बात रेल मंत्रालय से हुई है, लेकिन इस बार उनसे गंभीरता से इस मुद्दे पर काम शुरू कराने की पहल की जायेगी. ज्ञात हो कि जाम की वजह से रोजाना व्यवसाय प्रभावित हो रहा हैं. महाजाम से त्रस्त है जनता सुनील सिंह कहते हैं कि शहर के बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण होने से शहर की सुंदरता बढ़ जायेगी. जबकि कुछ लोगों द्वारा निजी हित में इसे बाजार के विकास के लिए बाधक बता अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है. संतोष पासवान ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण पूर्ण होने से ट्रैफिक का दबाव सड़कों से कम हो जायेगा. इसके अलावा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को भी परेशानी नहीं होगी. कुमारी निधि कहती है कि कॉलेज चौक की तरफ घर और गांधीपथ में संस्थान होने की वजह से रोज दो से तीन घंटे जाम में यूं ही व्यर्थ हो जाता है. राजकिशोर कहता है कि ओवरब्रिज का नहीं बनना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद है और सरकार सहित प्रशासन भी उनका साथ दे रही है. सुनिए सरकारप्रभात खबर द्वारा शहर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर आप पाठकों के सहयोग से बीते चार वर्षों में कई निर्णायक लड़ाई लड़ी गयी है. जिसका परिणाम है कि अब निर्माण का अड़ंगा समाप्त होने लगा है. अब जरूरत है हम, आप व राज्य सरकार के सजग होने की. सड़क जाम से जुड़े अनुभव व तस्वीर हमसे साझा करें. फोन व व्हाट्सएप: 94318-07274 फोटो – जाम 5 – यह तस्वीर दोपहर एक बजे गंगजला रोड की है जिसे हमारे पाठक रविश ने भेजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










