सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित

Published at :15 Jan 2016 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित

सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित फोटो 15 बांका 15 सड़क पर गिरा पेड़ बांका. शहर के अलीगंज स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप शुक्रवार की देर शाम में सड़क किनारे लगा कदंब का पेड़ रास्ते पर गिर गया. इससे दोमुहान जाने वाली सड़क घंटों बाधित हो गयी. वहीं इस पेड़ की चपेट में आने […]

विज्ञापन

सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित फोटो 15 बांका 15 सड़क पर गिरा पेड़ बांका. शहर के अलीगंज स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप शुक्रवार की देर शाम में सड़क किनारे लगा कदंब का पेड़ रास्ते पर गिर गया. इससे दोमुहान जाने वाली सड़क घंटों बाधित हो गयी. वहीं इस पेड़ की चपेट में आने से बिजली, टेलीफोन, केबल के कई पोल क्षतिग्रस्त हुए. यातायात बाधित हो गया. इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा. जबकि यह पेड़ पूरी तरह से हरा भरा था. पेड़ गिरने का कारण पता नहीं चल पाया है. बिना आंधी-पानी के विशाल पेड़ का गिरना कौतूहल का विषय बना हुआ है. वहीं स्थानीय लोगों ने इस पेड़ को काट कर देर रात रास्ता को आवागमन योग्य बनाया. इसकी सूचना टाउन थाने को दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन