छठ घाट पर सूर्य हरिनाम मंडप की रखी गयी आधारशिला

छठ घाट पर सूर्य हरिनाम मंडप की रखी गयी आधारशिला फोटो 15 बांका 14 : आधारशिला रखते ग्रामीण प्रतिनिधि, धोरैयाछठ घाट सेवा समिति बटसार द्वारा गहिरा नदी के छठ घाट पर शुक्रवार को सूर्य हरिनाम मंडप के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ़ अस्सी, बटसार, खगड़ा तथा बाजार गांव के संयुक्त प्रयास […]
छठ घाट पर सूर्य हरिनाम मंडप की रखी गयी आधारशिला फोटो 15 बांका 14 : आधारशिला रखते ग्रामीण प्रतिनिधि, धोरैयाछठ घाट सेवा समिति बटसार द्वारा गहिरा नदी के छठ घाट पर शुक्रवार को सूर्य हरिनाम मंडप के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ़ अस्सी, बटसार, खगड़ा तथा बाजार गांव के संयुक्त प्रयास से छठ घाट पर मंडप निर्माण के लिये नींव डाला गया़ मंडप के निर्माण के लिये इंजिनियर द्वारा नक्शा तैयार करवाया गया है़ स्थानीय निवासी सह समाजसेवी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि 21 वर्ग फीट का चौपाल तथा 9 वर्ग फीट का मंडप बनवाया जायेगा़ मंडप के ऊपर सूर्य के आकार की प्रतिमा लगायी जायेगी़ गौरतलब है कि सेवा समिति द्वारा वर्षों से उक्त स्थल पर हरिनाम संकीर्तण का आयोजन छठ पूजा के अवसर पर होता आया है़ निर्माण हेतु स्थानीय ग्रामीण प्रदीप साह, पैरु यादव, निरंजन यादव, सुबोध यादव, पैरु मंडल सहित अन्य योगदान कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










