करझौंसा में केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

करझौंसा में केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ – उद्घाटन मैच में चांदन की टीम ने जमदाहा को हराया- मैन ऑफ दि मैच रंजन ने लगातार छह बॉल पर मारे छह छक्केफोटो 15 बीएएन 62 उद्घाटन करते एएसपी व एसडीपीओप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनिया पंचायत के करझौंसा मैदान पर शुक्रवार को केसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट […]
करझौंसा में केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ – उद्घाटन मैच में चांदन की टीम ने जमदाहा को हराया- मैन ऑफ दि मैच रंजन ने लगातार छह बॉल पर मारे छह छक्केफोटो 15 बीएएन 62 उद्घाटन करते एएसपी व एसडीपीओप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड अंतर्गत मनिया पंचायत के करझौंसा मैदान पर शुक्रवार को केसीसी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ़ एएसपी (अभियान) ललन कुमार पांडेय एवं एसडीपीओ पीयूष कांत ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं बैटिंग करके इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया़ इस टूर्नामेंट में कुल सोलह टीमें भाग ले रही है़ उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एएसपी श्री पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में इतने धूमधाम से हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों की काफी सराहना की़ साथ ही खिलाडि़यों से नियम व अनुशासन का पालन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील भी की़ साथ ही उन्होंने कड़ी मेहनत करके राज्य व देश स्तर पर सफलता का परचम लहराते हुए इस इलाके का नाम रौशन करने के लिए भी उपस्थित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया़ टूर्नामेंट के पहले उद्घाटन मैच में सीएसए चांदन टीम का मुकाबला राधाकृष्ण टीम जमदाहा से हुआ़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में जमदाहा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए चांदन की टीम ने 12वें ओवर में 5 विकेट के नुकसा न पर ही लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से मैच जीत लिया़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब चांदन टीम के रंजन कुमार को दिया गया़ उसने एक ओवर में छह छक्के लगा कर दर्शकों को अचंभित कर दिया़ अंपायर की भूमिका विमलेश सिंह एवं शेखर सिंह ने निभायी़ जबकि स्कोरिंग भोला कुमार ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में आयोजक गुड्डु सिंह, मुखिया योगेंद्र मंडल, मुकेश यादव, बालकृष्ण चौधरी, दिलीप कुमार, भवेश कुमार, रुपेश कुमार, दीपक कुमार, भोला कुमार, शेखर कुमार, सुमित कुमार, मिथलेश कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार, आशु कुमार, जामुन यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. शनिवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला जायेगा़ जिसमें दौदा मसूरिया टीम का मुकाबला ककवारा टीम से होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










