वद्यिालय जांच के दौरान गायब मिले गुरुजी, कार्रवाई

विद्यालय जांच के दौरान गायब मिले गुरुजी, कार्रवाई बाराहाट. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विद्यालय निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाले सच सामने आ रहे हैं. गुरुवार को अधिकारी ने प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षक किया. जिसमें अधिकांश स्कूलों से शिक्षक फरार मिले. अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में […]
विद्यालय जांच के दौरान गायब मिले गुरुजी, कार्रवाई बाराहाट. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के विद्यालय निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाले सच सामने आ रहे हैं. गुरुवार को अधिकारी ने प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षक किया. जिसमें अधिकांश स्कूलों से शिक्षक फरार मिले. अधिकारी ने संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में कड़े संकेत दिये हैं. कार्रवाई की जद में आये एनपीएस चंद्रपुरा की शिक्षिका रिंकी ,प्रोन्नत मध्य विद्यालय पड़घड़ी के तीन शिक्षक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय के दो शिक्षक जो जांच के क्रम में बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब पाये गये. एनपीएस देघरा एवं काजीगढ़ जांच के क्रम में बंद पाया गया. जबकि श्रीनाथपुर विद्यालय की शिक्षिका उषा कुमारी बिना किसी सूचना के गायब थी. बीइओ संजीव कुमार राय ने बताया कि सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है. जबाव संतोषप्रद नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










