पंचायत समिति की बैठक 19 को

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक 19 को

पंचायत समिति की बैठक 19 को फुल्लीडुमर. प्रखंड विकास पदाधिकारी सैयदा नुजहत मंजूर ने 19 जनवरी को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की है. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रमुख, पंचायत समिति, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया के अलावे स्थानीय पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी […]

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक 19 को फुल्लीडुमर. प्रखंड विकास पदाधिकारी सैयदा नुजहत मंजूर ने 19 जनवरी को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की है. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रमुख, पंचायत समिति, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया के अलावे स्थानीय पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी गयी है. ———-इंदिरा आवास नहीं बनाने पर होगी कार्रवाईफुल्लीडुमर. प्रखंड के सभी 11 पंचायतों के इंदिरा आवास लाभुकों जिन्होंने अब तक इंदिरा आवास नहीं बनाया है उन्हें नोटिस भेजी जायेगी. समुचित जवाब नहीं मिलने पर दोषी लाभुकों पर कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ ने यह जानकारी दी. ———-चिकित्सा कर्मियों ने की सुरक्षा की मांगफुल्लीडुमर. प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ हुए दुर्व्यहार से क्षुब्ध स्वास्थ्यकर्मियों ने डीएम को ज्ञापन देकर समुचित सुरक्षा की मांग की है. मांग करने वालों में चिकित्सक भी शामिल है. इस संबंध में सिविल सर्जन को भी ज्ञापन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन