चोरों के आतंक से परेशान हैं लोग

चोरों के आतंक से परेशान हैं लोगफोटो:::::::::::नहीं है- एक सप्ताह के अंदर चार अलग-अलग स्थानों पर हुइ चोरी प्रतिनिधि, बांकाआये दिन शहर में चोरों ने अपना आतंक से लोगों को परेशान कर दिया है. इससे लोगों की नींद हराम होने लगी है. जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह के अंदर चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों […]
चोरों के आतंक से परेशान हैं लोगफोटो:::::::::::नहीं है- एक सप्ताह के अंदर चार अलग-अलग स्थानों पर हुइ चोरी प्रतिनिधि, बांकाआये दिन शहर में चोरों ने अपना आतंक से लोगों को परेशान कर दिया है. इससे लोगों की नींद हराम होने लगी है. जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह के अंदर चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों में चोरी, दिन दहाड़े दो घटना एवं रात में दो घरों का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है. मालूम हो कि शहर के विजयनगर निवासी विजय दास अपनी मोटरसाइकिल से टाउन थाना क्षेत्र के ककवारा हाट गये थे. हाट के बाहर में गाड़ी खड़ी कर घरेलू सामग्री की खरीदारी कर रहे थे. कुछ देर में जब गाड़ी के समीप पहुंचा तो वहां से मोटरसाइकिल गायब हो चुका था. जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने थाना पहुंच कर लिखित आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराया. वहीं रजौन धौनी निवासी पंकज कुमार अपने किसी काम से कचहरी आये थे. जो अपनी मोटरसाइकिल को कचहरी परिसर से बाहर खड़ी कर अंदर गया. कुछ समय के बाद उक्त व्यक्ति जब अपने गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी गायब हो चुकी थी. इसी सप्ताह में करहरिया मुहल्ला स्थित विभीषण यादव के कमरा का देर रात ताला तोड़ कर घरेलू समान की चोरी कर ली. दूसरा घटना टाउन थाना क्षेत्र से महज 6 किलो मीटर दूर स्थित चुटिया मोड़ के समीप एक किराना दुकान से समान की चोरी कर ली. इसके बाद सभी लोगों ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. – कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि लोगों ने शिकायत की है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द की चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










