बौंसी मेला उद्घाटन की झलकियां

Published at :14 Jan 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
बौंसी मेला उद्घाटन की झलकियां

बौंसी मेला उद्घाटन की झलकियां -मंच पर कार्यक्रम प्रारंभ होने के करीब एक घंटे बाद लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव और हम की जिलाध्यक्ष नजराना परवीन को बुलाकर आसीन कराया गया जबकि राजद के प्रखंड अध्यक्ष मंच पर पहले से ही बैठे थे. -एमएलसी मनोज यादव ने संबोधन में बांका विधायक रामनारायण मंडल का नाम तक […]

विज्ञापन

बौंसी मेला उद्घाटन की झलकियां -मंच पर कार्यक्रम प्रारंभ होने के करीब एक घंटे बाद लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव और हम की जिलाध्यक्ष नजराना परवीन को बुलाकर आसीन कराया गया जबकि राजद के प्रखंड अध्यक्ष मंच पर पहले से ही बैठे थे. -एमएलसी मनोज यादव ने संबोधन में बांका विधायक रामनारायण मंडल का नाम तक नहीं लिया. – विधायक जनार्दन मांझी ने अपने संबोधन में डीसीएलआर को डीएम के साथ रहने वाले बताया. फिर उन्होंने हम जिलाध्यक्ष का हमारे जिलाध्यक्ष नजराना परवीन बोला जिसे बाद मे सुधारा- सांसद का नाम ग्रीन बुक में दर्ज कराने की बात कही. – जफरूल होदा को हूडा कहा गया. – मंच पर प्रोटोकाल था ही नहीं .विधायक जब बोल लिये तो एक पूर्व विधायक को बोलने के लिए बुलाया गया, जो काफी देर तक बोलते रहे – मंच पर पूर्व मंत्री जावेद इकबाल का नेम प्लेट तक नहीं लगाया गया था, वहीं कई विधायक व पार्षद अनुपस्थित थे. – मंच पर पूरी तरह से राजद कार्यकर्ताओं का कब्जा था. ————–राजनीतिक दलों द्वारा लगाये गये शिविर का हुआ उद्घाटन बौंसी. बौंसी मेला परिसर में लगे राजनीतिक दलों के शिविरों का उद्घाटन हुआ. सांसद जयप्रकाश नारायण यादव एवं मंत्री अनिता देवी ने राजद के शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश दास, प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण यादव, बमबम यादव, राजीव पासवान, मनीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा शिविर का उद्घाटन विधायक रामनारायण मंडल ने किया. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष विक्की मिश्रा, नकुल ठाकुर, सहित काफी लोग मौजुद थे. जदयू के शिविर का उद्घाटन विधायक जनार्दन मांझी ने किया. कांग्रेस के शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष संजीव सिंह एवं इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने किया. इस मौके पर महेश्वरी प्रसाद यादव, राघवेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद यादव, श्रीनारायण सिंह, रेखा सोरेन, विंदा देवी सहित काफी लोग मौजूद थे. लोजपा शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष बेवी यादव ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन