कहीं पिकनिक तो कहीं मेले का आनंद लिया

कहीं पिकनिक तो कहीं मेले का आनंद लिया बांका. मकर संक्रांति पर्व को लेकर गुरुवार को युवा वर्ग के लोगों ने जम कर पिकनिक का लुत्फ उठाया. क्षेत्र के झरना पहाड़, ककवारा, ज्येष्ठगौरनाथ, मंदार, नाड़ा पहाड़, लक्ष्मीपुर डैम, विलासी डैम सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर पिकनिक मनाया. जिसमें अधिकांश जगहों पर युवाओं की टोली […]
कहीं पिकनिक तो कहीं मेले का आनंद लिया बांका. मकर संक्रांति पर्व को लेकर गुरुवार को युवा वर्ग के लोगों ने जम कर पिकनिक का लुत्फ उठाया. क्षेत्र के झरना पहाड़, ककवारा, ज्येष्ठगौरनाथ, मंदार, नाड़ा पहाड़, लक्ष्मीपुर डैम, विलासी डैम सहित अन्य जगहों पर पहुंच कर पिकनिक मनाया. जिसमें अधिकांश जगहों पर युवाओं की टोली देखी गयी. जहां भोजन बना कर लोगों ने एक साथ ग्रहण कर मकर संक्रांति पर्व को मनाया. वहीं झरना के मनोहर वादी में लोगों ने स्नान कर पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी की. ऐसी मान्यता है कि इस झरना में स्नान करने के बाद शारीरिक कष्ट दूर होता है. – मेला का आनंद लिया पर्व को लेकर आस-पास के क्षेत्र में लगने वाली मेले का भी लोगों ने जम का आनंद लिया. जिसमें छोटे-छोटे बच्चे से लेकर अन्य लोग अपने परिजनों के साथ मेला पहुंचे. जहां विभिन्न तरह की दुकानों सजी हुई थी. इसमें अपने आवश्यकता के अनुसार लोगों ने खरीदारी किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










