तंजीमे इंसाफ की बांका जिला इकाई का गठन

Published at :13 Jan 2016 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
तंजीमे इंसाफ की बांका जिला इकाई का गठन

तंजीमे इंसाफ की बांका जिला इकाई का गठन बांका. ऑल इंडिया तंजीमे इंसाफ की स्थापना को लेकर एक कार्यक्रम बुधवार को यहां किया गया. इस अवसर पर संगठन के राज्य महासचिव इरफान अहमद फातमी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण की जो योजनाएं शुरू की गयी हैं वे धरातल पर नहीं […]

विज्ञापन

तंजीमे इंसाफ की बांका जिला इकाई का गठन बांका. ऑल इंडिया तंजीमे इंसाफ की स्थापना को लेकर एक कार्यक्रम बुधवार को यहां किया गया. इस अवसर पर संगठन के राज्य महासचिव इरफान अहमद फातमी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण की जो योजनाएं शुरू की गयी हैं वे धरातल पर नहीं उतर पा रही. मसलन धोरैया प्रखंड में एमएसडीपी योजना के तहत एक भी काम नहीं हुआ है. हेल्थ कार्ड, इंदिरा आवास जैसी योजनाएं भी मुकम्मल नहीं हो पा रही. जो मुसलिम दलित समुदाय के है उन्हें दलितों का लाभ नहीं मिल रहा. मदरसों और अल्पसंख्यक स्कूलों के प्रति भी प्रशासन का रवैया तटस्थ नहीं है. इस अवसर पर संगठन को पूरे जिले में विस्तार देने का भी निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में 19 सदस्यीय कार्य समिति गठित की गयी. जिसके अध्यक्ष डा. अली इमाम, उपाध्यक्ष मौलाना अब्बास, सचिव डा. शाहजहां, सह सचिव अब्दुल कादिर, कोषाध्यक्ष नजीर अहमद एवं संरक्षक डा. नवाब अंसारी तथा मो. रफीक आलम चुने गये. इस मौके पर रूस्तम अली, शरीफ आलम, नसीम अहमद, दिलदार, मौलाना मुनीर उद्दीन, युनूस सलीम, नजमूल हौदा, अब्दुल क्यूम, फरहत आलम एवं इमाम उद्दीन कार्यकारिणी सदस्य चुने गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन