स्टार एलेवन टीम बना क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन टीम

Published at :13 Jan 2016 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्टार एलेवन टीम बना क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन टीम

स्टार एलेवन टीम बना क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन टीम – मैन ऑफ दि मैच रोहित 71 रन बना कर नाबादफोटो 13 बीएएन 63 विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथिकटोरिया. बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम व निर्णायक फाइनल मैच बुधवार को बैरीसाल गांव के मैदान पर खेला गया़ जिसमें ककवारा टीम का […]

विज्ञापन

स्टार एलेवन टीम बना क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन टीम – मैन ऑफ दि मैच रोहित 71 रन बना कर नाबादफोटो 13 बीएएन 63 विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथिकटोरिया. बैरीसाल चैंपियंस लीग (2015-16) क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम व निर्णायक फाइनल मैच बुधवार को बैरीसाल गांव के मैदान पर खेला गया़ जिसमें ककवारा टीम का मुकाबला स्टार एलेवन थ्रीडीएक्स टीम से हुआ़ रोमांचक मुकाबले में स्टार एलेवन की टीम ने ककवारा की टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया़ विजेता टीम को मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह ने कप्तान रोहित कुमार को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया़ जबकि उपविजेता टीम को शिक्षक शिवनारायण सिंह ने कप्तान अमन कुमार सिंह को ट्रॉफी प्रदान किया़ तृतीय स्थान पर टाईगर क्लब कटोरिया के कप्तान हितेश सिंह को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया़ फाइनल मैच में टॉस जीत कर स्टार एलेवन थ्रीडीएक्स टीम ने पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया़ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में ककवारा की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाये़ जवाबी पारी खेलते हुए स्टार एलेवन टीम ने 13वें ओवर के अंतिम गेंद में ही 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब स्टार एलेवन टीम के रोहित कुमार को दिया गया़ वह सर्वाधिक 71 रन बना कर नाबाद रहा़ मैन ऑफ दि सिरीज का खिताब ककवारा टीम के अभिषेक कुमार को मिला़ जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार स्टार एलेवन के विनोद कुमार को दिया गया़ मैच में अंपायर की भूमिका सुनील कुमार शर्मा व गौतम यादव ने निभायी़ स्कोरिंग मंटु शर्मा ने किया़ आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा, नागेश्वर शर्मा, कमल यादव, भृगु शर्मा, नंदकिशोर राय, सुरेंद्र शर्मा, रवींद्र शर्मा, यदुनंदन शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, कृष्णा यादव, गजेंद्र यादव, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, पवन कुमार, नवीन कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, डबलू यादव आदि ने अहम भूमिका निभायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन