पर्व को लेकर बाजार में रही रौनक, देर शाम तक हुई खरीदारी

Published at :13 Jan 2016 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व को लेकर बाजार में रही रौनक, देर शाम तक हुई खरीदारी

पर्व को लेकर बाजार में रही रौनक, देर शाम तक हुई खरीदारी फोटो 13 बांका : 5 खरीदारी को लेकर बाजार में देर शाम तक रही भीड़ बांका. मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को बाजारों में रौनक रही. लोग गुड़, चुड़ा, तिल, मूढ़ी सहित अन्य सामग्री की खरीदारी करने में जुटे हुए थे. सुबह से […]

विज्ञापन

पर्व को लेकर बाजार में रही रौनक, देर शाम तक हुई खरीदारी फोटो 13 बांका : 5 खरीदारी को लेकर बाजार में देर शाम तक रही भीड़ बांका. मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को बाजारों में रौनक रही. लोग गुड़, चुड़ा, तिल, मूढ़ी सहित अन्य सामग्री की खरीदारी करने में जुटे हुए थे. सुबह से ही बाजारों में भीड़ बढ़ रही थी. देर शाम तक खरीदारी करने में लोग जुटे रहे. सभी अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी कर रहे थे. सब्जी मार्केट में लगी रही भीड़ मकर संक्रांति को लेकर हरी सब्जी की बिक्री खूब हुई. गोभी, टमाटर, आलू, मटर सहित अन्य सब्जी की खरीदारी के लिए शहर के शिवाजी चौक स्थित सब्जी मार्केट व गांधी चौक स्थित सब्जी दुकानों पर विशेष भीड़ देखी गयी. रेडिमेड लाई की दुकान पर रही भीड़ शहर स्थित शास्त्री चौक के समीप रेडिमेड लाई दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. मकर संक्रांति में लोग लाई की खरीदारी कर अपने रिश्तेदार के घर उपहार भेजते हैं. इसके साथ ही तिलकतरी की भी खरीदारी जोरों पर रही. कई जगहों पर सजी है तिलकुट की दुकान शहर के शिवाजी चौक, गांधी चौक, अलीगंज स्थित, भागलपुर बस स्टेंड सहित शहर के कई हिस्से में मकर संक्रांति पर्व को लेकर तिलकुट की दर्जनों दुकान सजी हैं, जहां पिछले कई दिनों से लोग इसकी खरीदारी करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन