मंदार महोत्सव का खास आकर्षण होगा स्व दग्विजिय मैराथन

मंदार महोत्सव का खास आकर्षण होगा स्व दिग्विजय मैराथन बांका. बौंसी मेले में गुरुवार को स्व दिग्विजय मंदार मैराथन आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा. इस आयोजन की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के सांसद रहे स्व दिग्विजय सिंह की याद में कुछ वर्ष पूर्व की गयी थी. इस आयोजन में हर वर्ष बिहार एवं […]
मंदार महोत्सव का खास आकर्षण होगा स्व दिग्विजय मैराथन बांका. बौंसी मेले में गुरुवार को स्व दिग्विजय मंदार मैराथन आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा. इस आयोजन की शुरुआत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के सांसद रहे स्व दिग्विजय सिंह की याद में कुछ वर्ष पूर्व की गयी थी. इस आयोजन में हर वर्ष बिहार एवं झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों के उत्साही प्रतियोगी भी भाग लेते हैं. आयोजन स्व दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के नेतृत्व में होता है. इस वर्ष भी मैराथन को लेकर वे बांका पहुंच चुकी हैं. 18 जनवरी को प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर इस आयोजन की शुरुआत करेंगी. इस सिलसिले में बुधवार को यहां एक बैठक भी उन्होंने की, जिसमें मैराथन के लिए होने वाले नि: शुल्क पंजीकरण एवं आयोजन की सफलता पर चर्चा की गयी. ज्ञात हो कि यह मैराथन पुरुष और महिला धावकों के लिए अलग- अलग नियमों के तहत होता है. पुरुषों को मंदार पर्वत की दो बार, जबकि महिलाओं को एक बार परिक्रमा करनी होती है. विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










