वीरगांव व आमाटांड़ वासी अब पीयेंगे चापाकल का पानी

Published at :13 Jan 2016 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
वीरगांव व आमाटांड़ वासी अब पीयेंगे चापाकल का पानी

वीरगांव व आमाटांड़ वासी अब पीयेंगे चापाकल का पानी कटोरिया/चांदन. नक्सल प्रभावित सूइया ओपी क्षेत्र के वीरगांव व आमाटांड़ गांव में एसएसबी के सौजन्य से लगाये गये चापाकल के कारण अब ग्रामवासी तालाब की बजाय शुद्ध पानी पी सकेंगे़ आजादी के 65 सालों बाद भी उक्त गांवों के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझने को […]

विज्ञापन

वीरगांव व आमाटांड़ वासी अब पीयेंगे चापाकल का पानी कटोरिया/चांदन. नक्सल प्रभावित सूइया ओपी क्षेत्र के वीरगांव व आमाटांड़ गांव में एसएसबी के सौजन्य से लगाये गये चापाकल के कारण अब ग्रामवासी तालाब की बजाय शुद्ध पानी पी सकेंगे़ आजादी के 65 सालों बाद भी उक्त गांवों के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझने को विवश थे़ तालाब व जोर का गंदा पानी पीकर जिंद्गी गुजारना इनकी नियति बन चुकी थी़ लेकिन सशस्त्र सीमा बल के 6वीं वाहिनी डी कंपनी के सौजन्य से सामाजिक चेतना के तहत वीरगांव व आमाटांड़ में डीप बोरिंग करवा कर एक-एक चापाकल लगवाया गया़ मंगलवार को एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने दोनों गांवों में चापाकलों का उद्घाटन खुद पानी पीकर किया़ इसके बाद गांव के लोगों ने भी पहली बार शुद्घ पेयजल का स्वाद चखा़ मौके पर एसएसबी के सीएमओ डा एस हलधर, असिस्टेंट कमांडेंट गौतम कुमार, इंस्पेक्टर संतामन राय, सूइया ओपीध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे़ ज्ञात हो कि सूइया ओपी क्षेत्र के सुदूरवर्ती आमाटांड़ गांव तक पहुंचने के लिए संपर्क पथ भी नहीं था़ जिससे वहां बोरिंग गाड़ी का पहुंचना नामुमकिन था़ लेकिन चापाकल गाड़ने से पहले एसएसबी ने गांव तक पहुंच पथ का भी निर्माण किया़ एसएसबी द्वारा किये गये कार्यों से ग्रामवासी में काफी उत्साह था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन