18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ब्रेन हेम्ब्रेज से लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष की मौत

ब्रेन हेम्ब्रेज से लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष की मौत फोटो 27 बीएएन 61 विलाप करते परिजनप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड के मनिया पंचायत अंतर्गत सीरामोहर गांव निवासी सह लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मंटू यादव (45 वर्ष) का निधन हो गया़ शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली़ दो दिन पहले ब्रेन हेम्ब्रेज होने के बाद […]

ब्रेन हेम्ब्रेज से लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष की मौत फोटो 27 बीएएन 61 विलाप करते परिजनप्रतिनिधि, कटोरिया प्रखंड के मनिया पंचायत अंतर्गत सीरामोहर गांव निवासी सह लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष मंटू यादव (45 वर्ष) का निधन हो गया़ शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली़ दो दिन पहले ब्रेन हेम्ब्रेज होने के बाद मंटू यादव को भागलपुर में भरती कराया गया था़ चिकित्सकों द्वारा जवाब दिये जाने के बाद उन्हें घर ले आया गया था़ मृतक की पत्नी दुलारी देवी व दोनों पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है़ घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा जिला उपाध्यक्ष बलभद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल यादव, सचिव महेंद्र राय, परमानंद सिंह, शिव शंकर यादव, सुभाष यादव, गोपाल यादव, इंद्रदेव यादव, प्रेम यादव, कृष्णदेव यादव आदि सीरामोहर गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके निधन पर महेंद्र यादव, सहदेव राय, तुलमोहन दास, त्रिवेणी मंडल, धनेश्वर तांती, मुनेश्वर यादव, नवीन यादव आदि ने भी शोक व्यक्त किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें