जिलााधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे 125 मामले

Published at :26 Nov 2015 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
जिलााधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे 125 मामले

जिलााधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे 125 मामले फोटो 26 बांका 9 जनता दरबार में उपस्थित डीएम व अन्य अधिकारी बांका. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा कर दर्जनों मामले का निष्पादन किया. एवं दर्जनों मामले का ऑन स्पॉट निबटारा किया तथा कई मामले में विभगीय […]

विज्ञापन

जिलााधिकारी के जनता दरबार में पहुंचे 125 मामले फोटो 26 बांका 9 जनता दरबार में उपस्थित डीएम व अन्य अधिकारी बांका. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी डा. निलेश देवरे की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा कर दर्जनों मामले का निष्पादन किया. एवं दर्जनों मामले का ऑन स्पॉट निबटारा किया तथा कई मामले में विभगीय जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया. जनता दरबार में 104 पुरुषों व 21 महिलाओं ने अपनी समस्या रखी.पति की मौत के बाद नहीं मिली नौकरीकटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत सठियारी गांव के पप्पू यादव ने गांव के विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका पर गलत तरीके प्रधानाध्यापक बन कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. जिलाधिकारी इस मामले को लेकर डीईओ को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिये. वही पूर्णिया जिले के भवानी पुर गांव की संगीता देवी पति स्व अनिल भगत जो बांका पशुपालन विभाग में कार्यरत थे. उनकी मौत 2009 में हो गयी थी बावजूद इसके विभाग द्वारा उनकी विधवा को अनुकंपा के आधार पर आज तक नौकरी नहीं दी गयी है. विधवा संगीता देवी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं कई वर्षों से विभागीय कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुकी हूं. लेकिन आज तक पति के जगह पर मुझे नौकरी नहीं दी गयी. मौके पर डीएम ने स्थापना को इसके लिए एक्शन लेने की बात कही. राजस्व कर्मचारी मांगते हैं मनमानी राशिककवारा पंचायत अंतर्गत सन्हौला के राम प्रसाद दास, पसी पासवान सहित कई लोगों ने राजस्व कर्मचारी पर गलत तरीके से रसीद काटने एवं मोटेशन में मनमानी राशि मांगने को आरोप लगाया. फुल्लीडुमर प्रखंड के पड़ाव चक नवासी राजेंद्र यादव ने बिजली विभाग पर उनके निजी जमीन में बिजली पोल गाढ़ने का आरोप लगाया है. बाराहाट प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा उत्तरी पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को भूमिगत रहने के कारण पंचायत का विकास कार्य अवरुद्ध रखने की शिकायत की है. सभी मामले को जिलाधिकारी ने बारी बारी से देख कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए त्वरित कार्रवाई की बात कही. इस मौके पर संबंधित विभाग की सभी पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी के दरबार में आये जमीन विवाद के मामलेवही एसपी दरबार का आयोजन एसपी डॉ सत्य प्रकाश के अगुवाई में आयोजित हुई. जिसमें अधिकांश मामले जमीनी विवाद, प्राथमिकी पर कार्रवाई नहीं होने सहित अन्य मामले से जुड़े थे. सभी आवेदन को एसपी ने देखते हुए संबंधित थाने को इसके लिए त्वरित कार्रवाई की बात कही. इस मौके पर कई थाने के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन