किसान पाठशाला,किसानों को मिला प्रशक्षिण

किसान पाठशाला,किसानों को मिला प्रशिक्षण फोटो है : फोटो संख्या 25 बीएएन 63 कोल्हासार में प्रशिक्षण लेते किसानप्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुर/चांदन राज्य कृषि विभाग के सौजन्य से कृषि व प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा बुधवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया़ जिसमें श्रीविधि से गेहूं […]
किसान पाठशाला,किसानों को मिला प्रशिक्षण फोटो है : फोटो संख्या 25 बीएएन 63 कोल्हासार में प्रशिक्षण लेते किसानप्रतिनिधि, कटोरिया/जयपुर/चांदन राज्य कृषि विभाग के सौजन्य से कृषि व प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा बुधवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया़ जिसमें श्रीविधि से गेहूं की खेती करने के अलावा रबी फसलों की खेती से संबंधित कई जानकारी दी. किसान पाठशाला में उपस्थित 25 चयनित किसानों को किसान सलाहकारों ने खेत की तैयारी, मिट्टी जांच, नमी के बाद बुआई, कतारबद्घ बुआई, बीज का उपचार, उर्वरकों व कीटनाशकों का छिड़काव आदि के बारे में बताया. कटोरिया के बड़वासिनी पंचायत के बड़वासिनी सामुदायिक भवन में किसान सलाहकार कुलदीप प्रसाद पंडित ने किसान पाठशाला का संचालन किया, जबकि देवासी पंचायत के तिलैया गांव स्थित सामुदायिक भवन में किसान सहालकार मनोज कुमार सिंह ने किसान पाठशाला लगायी़ आदर्श ग्राम कोल्हासार के काली मंदिर चबूतरा पर किसानों की पाठशाला लगी़ जिसमें सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार दास व किसान सलाहकार राजीव कुमार गुप्ता ने किसानों को प्रशिक्षण दिया़ मौके पर किसान शिव नारायण यादव, सिरोमनी यादव, किष्टू यादव, गणेश यादव, पप्पू यादव, गोकुल यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, विभूति यादव, बिहारी यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे़ चांदन बीएओ धर्मेंद्र कुंमार ने बताया कि दो पंचायतों पूर्वी कटसकरा व बोंड़ा-सूइया पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन हुआ़ पूर्वी कटसकरा पंचायत के ई-किसान भवन में आत्मा के नम्रता सिंह व किसान सलाहकार शंभु दास ने प्रशिक्षण दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










