उड़नदस्ता टीम के साथ एसडीएम ने किया निरीक्षण

उड़नदस्ता टीम के साथ एसडीएम ने किया निरीक्षण फोटो 25 बांका 11 : निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अविनाश कुमार व अन्य बांका, बेलहरबेलहर प्रखंड के लौढ़िया, बसमत्ता एवं बेलहर पंचायत के जनवितरण दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार ने उड़नदस्ता टीम के द्वारा बुधवार को किया. टीम […]
उड़नदस्ता टीम के साथ एसडीएम ने किया निरीक्षण फोटो 25 बांका 11 : निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अविनाश कुमार व अन्य बांका, बेलहरबेलहर प्रखंड के लौढ़िया, बसमत्ता एवं बेलहर पंचायत के जनवितरण दुकानों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण अनुमंडलाधिकारी अविनाश कुमार ने उड़नदस्ता टीम के द्वारा बुधवार को किया. टीम दो दल में बट कर झुनका गांव के जनवितरण दुकानदारों से जांच प्रारंभ किया. जांच की खबर फैलते ही पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया. जनवितरण दुकान की जांच झुनका गांव स्थित झुनका, चिंगुलिया, बेला, रगदानगर, बसमत्ता, नैयासी टोला, नरायडीह, घसिया टोला आदि गांव के डीलर शंकर भगत, उदय भगत एवं विपिन भगत तथा घुठिया गांव के स्वयं सहायता समूह के अनिता हांसदा सभी का दुकान बंद पाया गया. दुकान से पहुंचने के बाद डीलरों से बात करने पर पता चला कि कोई डीलर बीमार है तो कोई अस्पताल में भरती है. इस पर ग्रामीणों से बयान लिया गया. बसमत्ता स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन की जांच उप स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम उपस्थित नहीं थी तथा केंद्र बंद पड़ा था. वहीं पंचायत कार्यालय एवं ग्राम कचहरी कार्यालय को लेकर चले आ रहे विवाद को मामला एसडीओ के सामने आया जिस पर उन्होंने मामला को सुलझाते हुए दोनों को भवन के एक – एक रूम में शिफ्ट करवाया. मौके पर सरपंच सुराय मुर्मू, कचहरी सचिव सुरेश तूरी, पंचायत सेवक राम नरेश यादव, ग्रामीण रसमेरी हांसदा उपस्थित थे. विद्यालय की जांच उत्क्रमित उच्च विद्यालय दर्शनियां एवं प्राथमिक विद्यालय कुशाहा की जांच के लिए पहुंचे तो दोनों विद्यालय बंद पाया गया. जहां एक भी शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित नहीं थे. प्राथमिक विद्यालय कुशाहा में श्राद्ध कार्यक्रम का खाना बन रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि यहां तीन शिक्षक है, लेकिन सिर्फ एक ही शिक्षक सुनील तांती उपस्थित रहते है तथा दोनों विद्यालय कभी नहीं आते है. लेकिन जांच के क्रम में कोई शिक्षक नहीं थे. इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एसडीओ द्वारा पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मौके पर जांच कर दोनों विद्यालय के सभी शिक्षकों का एक दिन के वेतन काटने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. आंगनबाड़ी केंद्र की जांच बसमत्ता केंद्र संख्या 21, कुशाहा केंद्र संख्या 122 का जांच किया गया. जिसमें बसमत्ता में सेविका, प्रीतिलता एवं सहायिका उपस्थित थी, लेकिन 40 बच्चे में मात्र आठ बच्चे उपस्थित थे. उपस्थिति पंजी छोड़ कर कोई भी पंजी केंद्र पर नहीं पाया गया. वहीं कुशाहा केंद्र बंद पाया गया. सेविका गीता देवी, सहायिका किरण देवी घर जा रही थी जो आधे रास्ते से लौट कर आई और बताया कि तुरंत बंद किये है. इसके अलावे टेंगरा आदि गांव के भी जनवितरण दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर सीओ मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अलावे कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










