बेला हॉल्ट के समीप 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन
बेला हॉल्ट के समीप 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, कारोबारी फरार

बेला हॉल्ट के समीप 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन पुलिस शराब एवं कारोबारी की धरपकड़ के लिए इन दिनों अभियान चला रही है. इसी क्रम में रजौन पुलिस ने रविवार की रात बेला हॉल्ट के पास से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कारोबारी पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. रजौन थाना की गश्ती टीम रविवार की रात इलाके में नियमित भ्रमण पर थी. एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस जब बेला हॉल्ट के समीप पहुंची तो पुलिस को देखते ही कारोबारी भाग गये. वहीं पुलिस ने जब बोरे की तलाशी ली तो 40 लीटर शराब बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन