ePaper

शिविर में 24 दिव्यांगजनों का हुआ जांच

Updated at : 24 Feb 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 24 दिव्यांगजनों का हुआ जांच

शिविर में 24 दिव्यांगजनों का हुआ जांच

विज्ञापन

बांका. सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार की दोपहर दिव्यांगजनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से पीड़ित कुल 24 दिव्यांगजनों की जांच की गयी. इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक परामर्श दिया. कई लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण व आगे के इलाज से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी. शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था. टोटो की टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी बांका. बांका-ढाकामोड मुख्य मार्ग स्थित शंकरपुर के समीप टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया. जख्मी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल बांका में किया गया. जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी आलोक कुमार बाइक से बांका आ रहा था. इसी दौरान शंकरपुर के समीप एक टोटो ने अचानक से ब्रेक लगा दी. जिससे बाइक सवार टोटो से टकरा गया. जिसमें वह जख्मी हो गया. सास ने दामाद पर जेवरात सहित नगदी गायब करने का लगाया आरोप बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी निवासी रिंकू देवी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर दामाद पर घर से जेवरात सहित नगदी लेकर भागने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि मेरी पुत्री राखी कुमारी ने 2020 में प्रेम विवाह के दौरान बौंसी बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के झुमरिया निवासी मुकेश यादव के साथ हुआ है. शादी के कुछ दिन तक दोनों ठीक रहा. इसी बीच गत माह पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला महिला थाना पहुंच गया. जहां पति-पत्नी के बीच समझौता के आधार पर विवाद को सुलझाया गया और गत एक माह से मुकेश यादव मेरी पुत्री के साथ ससुराल में ही रहता था. इसी बीच मंगलवार की दोपहर मैं किसी काम से पुत्री के साथ बाजार गयी थी. इसी बीच दामाद ने घर का बक्सा तोड़कर जेवरात सहित नगदी को लेकर फरार हो गया. वहीं आवेदन को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन