ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 17 मोबाइल बरामद, धारक को किया गया सुपुर्द
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान के तहत खाेये हुए करीब 17 मोबाइल को बांका पुलिस ने बरामद किया है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है.
विज्ञापन
बरामद मोबाइल की कीमत करीब 3.50 लाख
बांका. ऑपरेशन मुस्कान के तहत खाेये हुए करीब 17 मोबाइल को बांका पुलिस ने बरामद किया है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इस संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए शनिवार को बताया कि जिले के विभिन्न थाना, अन्य जिला व झारखंड से भी मोबाइल की बरामदगी हुई है. इसके लिए विशेष टीम गठित की गयी थी. विशेष टीम ने तकनीकी साधनों के माध्यम से मोबाइल को बरामद किया है. प्रेस वार्ता के साथ मोबाइल के मूल धारकों को मोबाइल सुपुर्द किया गया. मोबाइल पाकर लोग काफी खुश हुए. इसमें कई मोबाइल काफी कीमती थे. मोबाइल विभिन्न कंपनियों की बतायी गयी.इनके मोबाइल हुए बरामद
रौशन सिंह, मिथिलेश कुमार साह, गौरव कुमार चौधरी, प्रीति देवी, शहबाज हासमी, प्रियंका कुमारी, वेदानंद मंडल, चंद्रेशेखर, पुरुषोत्तम कुमार, अंकित झा, सुखदेव प्रसाद यादव, त्रिभुवन शर्मा, राम कुमार, ज्योतिष कुमार, भरत कुमार, रवि कुमार, आनंद कुमार व उत्तम कुमार को मोबाइल वापस लौटाया गया है. ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल की बरामदगी में एसआइ राजेश कुमार, सिपाही धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, प्रोग्रामर अक्षय कुमार, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व कर्मियों ने प्रमुख भूमिका निभायी है. आम लोगों से उनकी अपील है कि मोबाइल खोने अथवा चोरी होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना को लिखित रूप से दें, पुलिस उसकी बरामदगी की पूरी कोशिश करेगी.उपेंद्रनाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक, बांकाB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










