ePaper

सेविका-सहायिका बहाली में ऑनलाइन आवेदन ही मान्य

Updated at : 13 Sep 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिका बहाली में ऑनलाइन आवेदन ही मान्य

बांका : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका में चल रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सेविका-सहायिका का आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जायेगा. इस बाबत डीएम ने अपनी बात रखी. कहा कि ऑनलाइन आवेदन के क्रम में ही आवेदक को सभी संबंधित प्रमाण पत्र को स्कैन कर अपलोड कर देना […]

विज्ञापन

बांका : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका में चल रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सेविका-सहायिका का आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जायेगा. इस बाबत डीएम ने अपनी बात रखी. कहा कि ऑनलाइन आवेदन के क्रम में ही आवेदक को सभी संबंधित प्रमाण पत्र को स्कैन कर अपलोड कर देना होगा. उसके बाद प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ व बदलाव की गुंजाइस नहीं होगी. ऑनलाइन आवेदन को डाटा तैयार किया जायेगा.

बताया कि ऑनलाइन आवेदन के उपरांत मैपिंग पंजी जिला के साइट पर अपलोड किया जायेगा. जिसमें आवेदन के आवेदन व संबंधित अपलोड प्रमाण पत्र को देखा जा सकता है. इसके बाद जिला आइसीडीएस के जरिये औपबंधिक मेघा सूची तैयार कर जिला के एनआइसी साइट पर अपलोड किया जायेगा.
इस मेघा सूची को सभी वार्ड सभा को भी भेज दिया जायेगा. इसी औपबंधिक मेघा सूची के आधार पर ग्राम सभा आयोजित कर चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. चयन प्रक्रिया में चयन पत्र देने के साथ इसका फोटो भी डीपीओ व सीडीपीओ को ऑन द स्पॉट भेजना होगा. डीएम ने कहा कि न्यायपूर्ण सेविका सहायिका बाहली की पूरी जिम्मेदारी डीपीओ व सीडीपीओ की होगी.
ऑनलाइन आवेदन के जरिये शिकायत व गड़बड़ी की संख्या में कमी आयेगी. जो भी आवेदन अपने आवेदन के साथ गलत प्रमाण पत्र संलग्न करेंगे, उसे बाद में बदल नहीं सकते. अलबत्ता, जांच में दोषी पाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिन आवेदकों को किसी प्रकार की शिकायत होगी तो इसके लिए वे डीपीओ आइसीडीएस व सीडीपीओ के यहां दावा आपत्ति जमा करा सकते हैं.
दावा आपत्ति के संबंध में प्रतिदिन पंजी संसाधरण करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही एक टीम गठित कर दावा आपत्ति की जांच कर निराकरण किया जायेगा. डीपीओ रीफत अंसारी के मुताबिक 50 सेविका व 134 सहायिका पद के लिए बहाली होनी है. ओवदन की समय-सीमा पांच सितंबर से 19 सितंबर तक है.
आम सभा के लिए फॉर्मेट तैयार
डीएम ने कहा कि आमसभा आयोजन को लेकर भी शिकायत मिलती है. साथ ही पंजीयन संसाधरण में भी गड़बड़ी की बात सामने आती है. पंजी संधारण में कभी-कभी मूल बिंदुओं को भरना छोड़ कर बाद में अंकित करने नीति भी होती है.
लिहाजा, आम सभा के लिए एक फार्मेट भी तैयार कर भेजा जोयगा. जिसमें सभी संबंधित सूचनाएं, वार्ड सदस्य, चयन समिति से जुड़े सदस्य, नियुक्ति पत्र वितरण के साथ सभी सूचनाएं आमसभा की अंकित किया जायेगा. यह फार्मेट तय दिवस के दिन ही भरकर जमा करना होगा.
28 सेविका व सात सहायिकाओं होगी प्राथमिकी
विगत बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र की सहायता से नियोजित 28 सेविका व सात सहायिका पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इनकी सूची भी तैयार कर ली गयी है. बताया गया कि इनके द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति ली गयी है. बोर्ड में प्रमाण पत्र जांच के बाद फर्जी का खुलासा हुआ है. जिसके आधार पर संबंधित सेविका व सहायिका का चयन रद्द कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन