पुल टूटने का असर अब मंडी पर! बांका में माल ढुलाई महंगी, जानें आज के ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बांका की व्यावसायिक मंडी में ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर दिखने लगा है, जिससे दलहन, तेलहन और कुछ सब्जियों के दाम में तेजी आई है. हालांकि, खाद्यान्न के भाव फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन भविष्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं. जानिए आज के मंडी के ताजा भाव.

विज्ञापन

बांका की व्यवसायिक मंडी में शनिवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. जिंसों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर बने हुए हैं. हालांकि खाद्य तेल, दलहन और तेलहन की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गयी. सब्जी बाजार में आलू के भाव में उतार-चढ़ाव रहा, जबकि प्याज, टमाटर सहित बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में तेजी देखी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में अनाज की आपूर्ति सामान्य है, इसलिए अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि आने वाले दिनों में खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की कीमतों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. कारोबारियों और किसानों की नजर अब मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है.

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से बाजार पर असर

स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला समेत कई खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी का रुख है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज जैसी जिंसों में उतार-चढ़ाव जारी है.

कारोबारियों का कहना है कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर माल ढुलाई पर पड़ा है. लंबी दूरी से आने वाले सामान पर ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने के कारण थोक से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है.

बांका मंडी के शनिवार के ताजा भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
मंसुरी चावल₹3,250₹3,400
अरवा मोटा चावल₹3,100₹3,250
बासमती चावल₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल*₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,500₹4,700
चीनी₹6,500₹6,700

*सरसों तेल का भाव 15 लीटर के हिसाब से है, जबकि अन्य दरें प्रति क्विंटल हैं.

आगे बढ़ सकते हैं खाद्यान्न के भाव

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल आवक सामान्य होने के कारण बाजार में बड़ी तेजी नहीं आयी है. लेकिन परिवहन लागत बढ़ने और आने वाले दिनों में आवक तथा मौसम की स्थिति में बदलाव होने पर कीमतों में तेजी आ सकती है. किसानों और कारोबारियों की नजर इसी वजह से मंडी की आवक और मौसम पर बनी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन