सदर अस्पताल बांका में आज अल्ट्रासाउंड मशीन रहेगी बंद, 17 से अधिक डॉक्टर संभालेंगे OPD और इमरजेंसी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल बांका | Prabhat Khabar Network

बांका सदर अस्पताल में आज सभी OPD निर्धारित समय पर चलेंगी, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहेगी. 17 से अधिक डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में शनिवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी निर्धारित समय पर संचालित होगी, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहेगी. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार अस्पताल के अलग-अलग वार्ड और ओपीडी में 17 से अधिक चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी 24 घंटे तीन पालियों में संचालित होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो पालियों में चलेगी OPD

सदर अस्पताल की ओपीडी शनिवार को दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी.

आज इन विभागों में रहेंगे डॉक्टर

मेडिकल ओपीडी में डॉ अमल आनंद, गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात ड्यूटी पर रहेंगी. सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ अपूर्वा कुमार और डॉ संजय कुमार सुमन अपनी सेवा देंगे.

पीडिया ओपीडी में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार तथा डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार मरीजों को देखेंगे. फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा की ड्यूटी रहेगी. वहीं ईएनटी ओपीडी शनिवार को बंद रहेगी.

रात में प्रसव पीड़िता के लिए महिला चिकित्सक ऑनकॉल

अस्पताल में इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी तीन पालियों में 24 घंटे चलेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक होगी.

पहली पाली में इमरजेंसी में डॉ दिनकर झा, एसएनसीयू में डॉ पंकज कुमार गुप्ता और महिला चिकित्सक के रूप में डॉ अनिता अरुण की ड्यूटी रहेगी. दूसरी पाली में इमरजेंसी में डॉ उस्मान गनी, एसएनसीयू में डॉ जितेंद्र कुमार और महिला चिकित्सक के रूप में डॉ अनिता अरुण सेवा देंगी.

तीसरी पाली में इमरजेंसी में डॉ दिलीप कुमार और एसएनसीयू में डॉ कुमार अमिश की ड्यूटी रहेगी. वहीं महिला चिकित्सक ड्यूटी में डॉ रश्मि सीमा ऑनकॉल रहकर प्रसव पीड़ित महिलाओं को आवश्यकता के अनुसार सेवा देंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन