मंडल कारा के अस्पताल में गैरजरूरी दो कैदियों को रखने पर बिफरे डीएम

Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा के अस्पताल में गैरजरूरी दो कैदियों को रखने पर बिफरे डीएम

बांका : डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को मंडल कारा अंतर्गत अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान अस्पताल में एडमिट दो गैर जरूरी कैदी को रखने पर चिंता व्यक्त किया. डीएम ने कहा कि यह बीमार जरूर हैं, परंतु अस्पताल में रखने योग्य नहीं है. साथ ही डीएम ने अस्पताल वार्ड में […]

विज्ञापन

बांका : डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को मंडल कारा अंतर्गत अस्पताल वार्ड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान अस्पताल में एडमिट दो गैर जरूरी कैदी को रखने पर चिंता व्यक्त किया. डीएम ने कहा कि यह बीमार जरूर हैं, परंतु अस्पताल में रखने योग्य नहीं है.

साथ ही डीएम ने अस्पताल वार्ड में एडमिट सभी कैदी को बेड साइट टीकट निर्गत करने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रतिदिन अस्पताल वार्ड में भर्ती सभी कैदी का ट्रीटमेंट प्रक्रिया संधारित करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर अस्पताल में कैदी भर्ती में किसी प्रकार की अनियमियतता व पक्षपात नजर आयी तो संबंधित चिकित्सक व अन्य अधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी.
वहीं अस्पताल में अन्य सुविधाएं बेहतर पायी गयी. डीएम ने कहा कि इस तरह का निरीक्षण लगतार किया जायेगा. लिहाजा, व्यवस्था अपडेट रहनी चाहिए. डीएम के साथ सीएस डा. सुधीर कुमार महतो, अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. वहीं डीएम के निरीक्षण पर मंडल कारा में हड़कंप देखा गया. डीएम ने अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ की. साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन