वृद्धजनों को पेंशन देने में प्रशासन नाकाम पंचायत स्तर पर लंबित हैं 12 हजार आवेदन

Updated at : 29 Aug 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धजनों को पेंशन देने में प्रशासन नाकाम पंचायत स्तर पर लंबित हैं 12 हजार आवेदन

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन का जिला में खास्ता हाल पर पदाधिकारी भी बने हैं उदासीन अबतक महज 6226 बुजुर्गों को ही मिल पाया है इस योजना का लाभ बांका : बुजुर्ग के प्रति सरकार व उसकी प्रशासनिक तंत्र गंभीर नहीं है. प्रत्येक योजना की दौड़ में बुजुर्ग आबादी निसहाय अवस्था में पीछे छूट जा रही है. […]

विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन का जिला में खास्ता हाल पर पदाधिकारी भी बने हैं उदासीन
  • अबतक महज 6226 बुजुर्गों को ही मिल पाया है इस योजना का लाभ
बांका : बुजुर्ग के प्रति सरकार व उसकी प्रशासनिक तंत्र गंभीर नहीं है. प्रत्येक योजना की दौड़ में बुजुर्ग आबादी निसहाय अवस्था में पीछे छूट जा रही है. सूबे की सरकार बुजुर्गों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन लागू की है. जिले में इस योजना का खास्ता हाल है. इस योजना का लाभ लेने के लिए कुल 24 हजार 504 आवेदनों जमा किया गया.
हैरानी की बात यह है कि इतनी लंबी अवधि गुजर जाने के बावजूद महज 9104 आवेदन ही स्वीकृत हुये हैं. ताज्जूब की बात यह है कि 11 हजार 859 आवेदन पंचायतस्तर पर लंबित है. पंचायत से प्रखंड आते-आते कितने समय खर्च होंगे, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है. दूसरी ओर प्रखंड स्तर से आवेदन की हार्ड कापी उपलब्ध नहीं कराये जाने से अनुमंडल कार्यालय में 2756 आवेदन लंबित है.
जिले के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 625 आवेदन पेंडिग है. मालूम हो कि विगत एक जून से प्रखंड आरटीपीएस कांउटर पर मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना का आवेदन जमा लिया जा रहा है. इस योजना का लाभ 60 या उससे उपर आयु वर्ग के बुजुर्गो को दिया जाना है. जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभुकों को 400 रुपया प्रतिमाह व 80 वर्ष से उपर आयु वर्ग के बुजुर्गो को 500 रुपया प्रतिमाह उनके खाते पर नेफ्ट के माध्यम से भेजा जा रहा है.
अब तक कुल 6226 बुजुर्गो को ही इस योजना का लाभ मिल रहा है. शेष बुजुर्ग अधिकारी के रहम की आस हैं. दरअसल, पेंशन के लिए आवेदन करने वाले अधिकांश बुजुर्ग आर्थिक रुप से काफी कमजोर हैं. यही नहीं दर्जनों ऐसे बुजुर्ग हैं, जो अपने ही संतान से प्रताड़ित हैं. ऐसे में यह पेंशन बुजुर्गों के लिए राहत का काम करने वाली है. परंतु इसके लिए अधिकारी से लेकर कर्मिंयों को संवेदनशील होना होगा.
प्रखंडवार आरटीपीएस में प्राप्त आवेदन व स्वीकृत आवेदनों की संख्या
प्रखंड प्राप्त आवेदन स्वीकृत आवेदन
अमरपुर 3011 649
बांका 3335 1613
बाराहाट 2324 1298
बौंसी 1419 480
बेलहर 2126 506
चांदन 1984 766
धोरैया 2187 880
कटोरिया 1193 595
फुल्लीडुमर 1206 651
रजौन 4150 1013
शंभुगंज 1575 688
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन