अस्सी में बनेगी 50 हजार गैलन क्षमता वाली पानी टंकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : धोरैया प्रखंड क्षेत्र के बटसार पंचायत अंतर्गत अस्सी गांव में दो करोड़ की लागत से 50 हजार गैलन झमता वाली एक पानी टंकी सहित संयत्र निर्माण की स्वीकृति मिली है. विश्व बैंक संपोषित नीर निर्मल योजना के तहत टंकी का निर्माण व घर-घर तक पानी कनेक्शन दिया जायेगा. राज्य मुख्यालय से योजना की […]
विज्ञापन
बांका : धोरैया प्रखंड क्षेत्र के बटसार पंचायत अंतर्गत अस्सी गांव में दो करोड़ की लागत से 50 हजार गैलन झमता वाली एक पानी टंकी सहित संयत्र निर्माण की स्वीकृति मिली है. विश्व बैंक संपोषित नीर निर्मल योजना के तहत टंकी का निर्माण व घर-घर तक पानी कनेक्शन दिया जायेगा.
राज्य मुख्यालय से योजना की स्वीकृति के साथ टेंडर की प्रक्रिया तक पूरी कर दी गयी है. बीते दिनों योजना स्थल पर बोरिंग का कार्य भी शुरु कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक टंकी में तीन लाख लीटर पानी रखा जायेगा. आयरन व फ्लोराइड मुक्त पेयजलापूर्ति पाइप के जरिये घर-घर तक पहुंचाया जायेगा.
जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत गांव के करीब 750 घरों में पानी का कनेक्शन दिया जायेगा. योजना शुरु होने के साथ तय समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. अस्सी गांव के ग्रामीण पेयजल संकट से काफी ग्रसित है.
इस योजना के सफलीभूत होने के बाद हजारों-हजार लोग शुद्ध पेयजल ग्रहण कर सकेंगे. पेयजल संकट को दूर करने के लिए सात निश्चय में शामिल हर घर नल का जल सहित कई योजनाएं चल रही हैं. नीर निर्मल योजना का आकार व इसका प्रभाव काफी बड़ा है. लिहाजा, जल्द ही अन्य गांव को भी इस योजना के तहत लाभ देने की रणनीति है. प्रखंडबार सौर उर्जा मिनी जलापूर्ति से गृह जल संयोजन का लक्ष्य
चांदन-185. बेलहर -364. बांका- 80.कटोरिया-142.
17 सौर ऊर्जा संचालित मिनी जलापूर्ति से 704 परिवारों को पहुंचाया जायेगा शुद्ध पानी
मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत फ्लोराइड प्रभावित वार्ड में 17 सौर उर्जा संचालित मिनी जलापूर्ति से 704 घरों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने कुल दो करोड़ 91 लाख 13 हजार रुपये आवंटित किया है. जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत चांदन, बेलहर, बांका व कटोरिया प्रखंडों का चयन किया गया है. योजना को 2020 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है.
पीएचइडी के तहत प्रमुख रुप से दो नयी योजना पर काम शुरु किया जाना है. करीब दो करोड़ की लागत से धोरैया के अस्सी गांव में नीर निर्मल योजना का काम शुरु कर दिया गया है. जबकि 17 सौर उर्जा मिनी जलापूर्ति योजना के तहत फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में काम जल्द शुरु किया जायेगा.
डेविड कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




