आंधी के साथ आयी बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Updated at : 13 Jun 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : लंबे इंतजार के बाद मानसून की पहली दस्तक बुधवार देर शाम हो गयी. तेज आंधी के साथ हुई कुछ समय के लिए मूसलधार बारिश ने तपती धरती को राहत दी. साथ ही किसान के चेहरे पर भी प्रसन्नता का भाव दिखा. जबकि गर्मी से व्याकुल आम जन-जीवन को भी राहत मिली. जानकारी के […]
विज्ञापन
बांका : लंबे इंतजार के बाद मानसून की पहली दस्तक बुधवार देर शाम हो गयी. तेज आंधी के साथ हुई कुछ समय के लिए मूसलधार बारिश ने तपती धरती को राहत दी. साथ ही किसान के चेहरे पर भी प्रसन्नता का भाव दिखा. जबकि गर्मी से व्याकुल आम जन-जीवन को भी राहत मिली. जानकारी के मुताबिक, दिन भर धूप व भयानक गर्मी से पूरा माहौल नाजूक बना हुआ था. घर-बाहर सभी लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढ़ रहे थे. बिजली कट ने भी काफी तड़पाया.
शाम ढलते ही अचानक आंधी चलनी शुरू हो गयी. आंधी के बाद एकाएक बारिश भी शुरू हो गयी. बारिश कुछ देर तक होती रही. हालांकि, इस बारिश के बहाने किसान ने माॅनसून के दस्तक को पहचाना. साथ ही खेती की तैयारी में जुटने की रणनीति बनाने लगे. दरअसल, जून माह में बारिश समय पर नहीं आयी. विगत वर्ष केवल जून में इस जिला का वर्षापात 104 एमएम रहा था. परंतु जून का महत्वपूर्ण 11 दिन गुजर जाने के बाद भी बारिश की एक बूंद नहीं पड़ी थी, जिसकी वजह से किसान काफी परेशान थे.
विभाग भी सूखा की आशंका पर वैकल्पिक फसल लगाने की रणनीति में जुट गये थे. हालांकि, बुधवार को हुई बारिश ने एक आशा दे दिया है. किसानों को लगता है कि अबकी सप्ताह बिचड़ा तैयार करने योग्य बारिश होने की संभावना है. वहीं आंधी की वजह से सड़क पर खूब धूल उड़ा व पेड़ की टहनियां भी टूट कर गिरने लगी. जिसकी वजह से भाग-दौड़ की स्थिति बन गयी थी. कई घर के छप्पर भी उड़ने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




