लोकसभा चुनाव : ....जब नीतीश ने कहा, नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना बिहार के हित में

Updated at : 15 Apr 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : ....जब नीतीश ने कहा, नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना बिहार के हित में

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया व बांका में सभाओं को किया संबोधित पूर्णिया/बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार का हित चाहने वाला पीएम बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र में दोबारा सरकार बनाने की जरूरत है, ताकि बिहार को सहयोग मिलता रहे और केंद्र के साथ-साथ बिहार भी आगे बढ़ता […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पूर्णिया व बांका में सभाओं को किया संबोधित
पूर्णिया/बांका : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार का हित चाहने वाला पीएम बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र में दोबारा सरकार बनाने की जरूरत है, ताकि बिहार को सहयोग मिलता रहे और केंद्र के साथ-साथ बिहार भी आगे बढ़ता रहे.मुख्यमंत्री रविवार को पूर्णिया और बांका में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2020 के अंत तक बिहार के हर घर में नल शुरू हो जायेगी. एक भी घर नहीं होगा, जहां नल और जल नहीं होगा. वृद्धावस्था पेंशन का लाभ अब 60 साल की उम्र पूरा करने वालों को दिया जाने लगा है. अति पिछड़ी वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सहायता दी जा रही है.
अभी सात निश्चय के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को दो साल तक भत्ता, कुशल युवा कार्यक्रम रोजगार के लिए बातचीत करने सिखाना और व्यवहार कौशल की भी ट्रेनिंग दी जा रही है. इस प्रकार बिहार के युवा काफी आगे जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास में सहयोग कर रही है. सूबे में सड़क-पुल व पुलियों के निर्माण के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी है. सूबे की सरकार ने भी सभी क्षेत्रों में विकास का काम किया है. दलित, महादलित व अल्पसंख्यक बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए टोला सेवक, तालिमी मरकज आदि को लगाया गया.
मेरे साथ मानव शृंखला में शामिल लोग अब कर रहे शराबबंदी का विरोध
नीतीश कुमार ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने और झगड़ा लगाने का काम करते हैं. इस बार का लोकसभा चुनाव अहम है. इसलिए सोच-समझ कर वोट दें. सीएम ने कहा कि कुछ लोग शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं. जो लोग मेरे साथ मानव शृंखला के समर्थन में हाथ उठा रहे थे, जो अभी जेल में बंद हैं, ये भी विरोध कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन