ऑटो चालक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सिर अपने साथ ले गये अपराधी

Updated at : 27 Nov 2018 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सिर अपने साथ ले गये अपराधी

बांका : बिहार के बांका में शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वारसाबाद निवासी सह ऑटो चालक संजीत कुमार यादव उर्फ टेनी यादव की अपराधियों ने सोमवार की देर रात निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी. उसके बाद अपराधी सिर लेकर फरार हो गये. मंगलवार को सिर गायब मृत शरीर ओढ़सामोड़ कसबा मुख्य मार्ग […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका में शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वारसाबाद निवासी सह ऑटो चालक संजीत कुमार यादव उर्फ टेनी यादव की अपराधियों ने सोमवार की देर रात निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी. उसके बाद अपराधी सिर लेकर फरार हो गये. मंगलवार को सिर गायब मृत शरीर ओढ़सामोड़ कसबा मुख्य मार्ग के किनारे धान खेत में फेंक दिया. सुबह शौच के लिए गये स्थानीय लोगों ने शव को देखते ही इसकी सूचना परिजन सहित थाना को दी.

जानकारी के मुताबिक हत्या के वक्त संजीत को शराब पिलाया गया था. वहीं घटना के बाद थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. परंतु मृतक शरीर से सिर गायब देख पुलिस भी भौचक रह गयी और इसकी सूचना एसडीपीओ को दी. एसडीपीओ एसके दास ने भागलपुर से सिर खोजने के लिए श्वान दस्ता मंगाया. करीब छह घंटे चली खोजबीन के बावजूद सिर का कहीं अता-पता नहीं चला. अंतत: शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताला भेज दिया गया.

इस वारदात को लेकर मृतक की पत्नी शांति देवी ने गांव के ही धिरो यादव, रंजन यादव पिता हरिकिशोर यादव, पवन यादव पिता राजगीर यादव व विभाष यादव पिता सुशील यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है. थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धिरो यादव पिता हरि यादव को मौके से ही नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. जबकि, मुख्य आरोपित पवन यादव सहित तीन अभी फरार है. धिरो यादव से कड़ी पूछताछ की जा रही है. जबकि, अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. वहीं हत्या के कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या कहते है अधिकारी
शंभूगंज थाना के वरसाबाद निवासी सह ऑटो चालक संजीत कुमार यादव की गला काटकर हत्या कर दी गयी है. सिर भी गायब है. एक संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है. जल्द ही घटना के कारण व संलिप्त सभी आरोपित की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. (चंदन कुशवाहा, एसपी, बांका)

मृतक संजीत यादव की पत्नी है गर्भ से
संजीत कुमार यादव ऑटो चलाकर अपने परिवार का लालन-पालन करता था. उसके साथ न तो जमीनी विवाद न ही किसी से पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है. परिजन के मुताबिक घटना के दिन यानि सोमवार को भी ऑटो चलाकर वह अपना घर आया था. जहां घर में खाना खाने के बाद चचेरे भाई धिरो यादव के बुलावे पर संजीत कुमार यादव उर्फ टेनी यादव घर से निकला था. सोमवार की रात में ही उसे शराब पिलाकर गला रेत हत्या कर सिर को गायब कर शव को ओढ़सामोड़ कसबा मुख्य मार्ग के किनारे धान खेत में फेक दिया. मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है. पत्नी शांन्ति देवी गर्भवती है. जबकि मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा है.

इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी व छोटे छोटे तीन बच्चों का करूण विलाप से गांव का माहौल गमगीन है. इस वारदात में धिरो यादव ने गिरफ्तारी के बाद ने बताया कि सोमवार को गांव के रंजन यादव, पवन यादव व विभाष यादव शराब लेकर उसके बासा पर पहुंचा था. जहां थोड़ी ही देर बाद संजीत कुमार यादव भी वहां पहुंचा. पांचों ने मिलकर करीब ग्यारह बजे रात तक शराब पी. इसके बाद सभी अपने-अपने घर निकल गये. रास्ते में ही पवन यादव, रंजन यादव व विभाष यादव ने धारदार हथियार से संजीत कुमार यादव उर्फ टेनी यादव की गला रेतकर हत्या कर सिर गायब कर घर से फरार हो गया है.

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
वहीं हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने बताया कि पवन यादव पूर्व में भी वारसाबाद गांव के ही गुदो यादव की हत्या कांड में जेल जा चुका है. जमानत पर बाहर होने के बाद उसने यह दूसरी हत्या कांड को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर मृतक के सिर बरामद करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को करीब छह घंटा तक रोके रखा. एसडीपीओ एसके दास के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण व परिजन शांत हुए. तब जाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया. इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी शांति देवी के बयान पर गांव के ही चचेरे भाई धिरो यादव सहित चार लोगो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

ये भी पढ़ें… सनकी पिता ने अपने दो बेटों को बंद कमरे में पहले जमकर पीटा, फिर जिंदा जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन