बांका में गला रेत कर बैंक के कैशियर को मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बांका : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के सिरामिक फैक्टरी के पास सोमवार को अपराधियों ने बैंक कर्मी गेड़ोटीकर निवासी अरुण कुमार मंडल की हत्या चाकू से गला रेत कर दी. कर्मी के पुत्र को भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया. वे भागलपुर के सजौर स्थित यूको बैंक में कैशियर के […]
विज्ञापन
बांका : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के सिरामिक फैक्टरी के पास सोमवार को अपराधियों ने बैंक कर्मी गेड़ोटीकर निवासी अरुण कुमार मंडल की हत्या चाकू से गला रेत कर दी. कर्मी के पुत्र को भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया. वे भागलपुर के सजौर स्थित यूको बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे. यह वारदात उस समय हुई जब बैंक कर्मी अपने पैतृक घर से भागलपुर जाने के लिए समुखियामोड़ बस पकड़ने आ रहा थे. बेटा पिता को बाइक से समुखियामोड़ छोड़ने आ रहा था.
जैसे ही पिता-पुत्र बाइक से समुखिया मोड़ स्थित मैदान पर पहुंचे, वैसे ही अपराधियों ने दोनों पर हमला कर दिया. बैंक कर्मी को अपराधी ने कई बार धारदार चाकू से वार किया. उसके बाद पुत्र आशीष को भी जान मारने की नियत से चाकू से वार किया. धनकटनी कर रहे मजदूर जमा होने लगे. लोगों को इकट्ठा होते देख सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










