बांका : दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत

Updated at : 21 Aug 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत

बांका : बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर श्याम बाजार स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सुपौल के दो कांवरियों की मौत हो गयी और आधा दर्जन कांवरिये गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सुपौल के छातापुर प्रखंड अंतर्गत ग्वालपाड़ा गांव निवासी 11 कांवरियों का दल 16 अगस्त को सुल्तानगंज से […]

विज्ञापन

बांका : बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर श्याम बाजार स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सुपौल के दो कांवरियों की मौत हो गयी और आधा दर्जन कांवरिये गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सुपौल के छातापुर प्रखंड अंतर्गत ग्वालपाड़ा गांव निवासी 11 कांवरियों का दल 16 अगस्त को सुल्तानगंज से जल उठा कर देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना कर बौंसी-हंसडीहा के रास्ते ऑटो पर सवार होकर सिंघेश्वरनाथ जा रहे थे. इसी क्रम में श्याम बाजार के समीप सामने से आ रही कंटेनर से टक्कर होने पर 55 वर्षीय सियाराम राय व उनकी 50 वर्षीय पत्नी धन्वंतरि देवी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को ऑटो से निकाला गया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया.

जिनमें गंभीर रुप से जख्मी तेतरी देवी (40), पति गणेश प्रसाद, रंजना देवी (30), पति सुरेंद्र शर्मा, मीना देवी (35), पति जय नारायण यादव, पार्वती देवी (35), पति फूलचंद मेहता को इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

अस्पताल में तैनात चिकित्सक ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि जख्मी मीना देवी और तेतरी देवी की हालत चिंताजनक है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य मार्ग को दिव्या पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर बांस लगाकर जाम कर दिया गया और कंटेनर के दोनों पहियों से हवा निकाल दी. जिसकी वजह से वह बीच सड़क पर ही खड़ी हो गयी.

दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक फरार होने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही बौंसी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और दोनों शव को उठवाकर एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए बांका अस्पताल भिजवाया. बीच सड़क पर पड़े कंटेनर को भी साइड में खड़ा किया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो पायी. पुलिस अधिकारी ने जख्मी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कंटेनर को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन