बहू ने किया ब्लू फिल्म निर्माण का विरोध, तो घर से निकाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बहू को भी इस धंधे में धकेलने की थी कोशिश बांका : एक परिवार ब्लू फिल्म निर्माण का धंधा चला रहा है. परिवार वालों ने घर की बहू को भी इस धंधे में धकेलने की पूरी कोशिश की, पर बहू ने इसका विरोध किया. इस कारण ससुरालवालों ने बहू को बुरी तरह मारपीट कर घर […]
विज्ञापन
बहू को भी इस धंधे में धकेलने की थी कोशिश
बांका : एक परिवार ब्लू फिल्म निर्माण का धंधा चला रहा है. परिवार वालों ने घर की बहू को भी इस धंधे में धकेलने की पूरी कोशिश की, पर बहू ने इसका विरोध किया. इस कारण ससुरालवालों ने बहू को बुरी तरह मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से सारी बातें बताते हुए इस धंधे को रोकने की गुहार लगायी. आवेदन के मुताबिक, रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोढली मोहनपुर में एक व्यक्ति अपने ही घर में ब्लू फिल्म बनाने का गोरखधंध चलाता है. पीड़िता ने बताया कि उसका भैंसुर, सास व दो ननद भी इस धंधे में शामिल हैं. इनके घर में बने कई अश्लील वीडियो व सीडी मार्केट में देखी भी जा रही है.
अश्लील सीडी से आरोपी रोज मोटी रकम भी कमा रहे हैं. पीड़िता ने अश्लील सीडी भी प्रमाण भी आइजी, डीआइजी सहित एसपी को सौंपे हैं. अब पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुट गयी है.
पीड़िता ने आवेदन और एक अश्लील सीडी दिया है. जिसके बाद रजौन थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. जांच के बाद इस कांड में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाये जायेंगे, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










