बांका में दरिंदों ने घर में घुस कर 3 नाबालिग सगी बहनों से किया दुष्कर्म, तीनों के शरीर में रॉड घुसेड़ कर दी हत्या

Published at :06 Jun 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में दरिंदों ने घर में घुस कर 3 नाबालिग सगी बहनों से किया दुष्कर्म, तीनों के शरीर में रॉड घुसेड़ कर दी हत्या

कटोरिया (बांका) : दरिंदों ने घर में घुस कर तीन नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म किया और फिर उनकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी. अपराधियों ने तीनों बहनों के शरीर में रॉड भी घुसेड़ दिया. मृत बच्चियों की उम्र क्रमश: 16 वर्ष, 10 वर्ष व सात वर्ष बतायी जा रही है. घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन
कटोरिया (बांका) : दरिंदों ने घर में घुस कर तीन नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म किया और फिर उनकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी. अपराधियों ने तीनों बहनों के शरीर में रॉड भी घुसेड़ दिया. मृत बच्चियों की उम्र क्रमश: 16 वर्ष, 10 वर्ष व सात वर्ष बतायी जा रही है. घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत करडा गांव में सोमवार देर रात की है.
बताया जा रहा कि तीनों बच्चियों के पिता व भाई पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह कर मजदूरी करते हैं, जबकि घटना के दिन मृतका बहनों की मां अपने पिता की बीमारी की खबर सुन कर झारखंड के जसीडीह के केनमनडीह स्थित अपने मायके गयी थी.
घटना के दौरान तीनों बहनें घर में अकेली सोयी हुई थी, जिसका फायदा उठा कर अभियुक्तों ने इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ है या नहीं, पर गांव के लोग व परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहे हैं.
लोगों का कहना है कि तीनों बहनों का शव खून से लथपथ व अर्द्धनग्न हालत में बरामद किया गया है. इसके साथ ही कई अन्य परिस्थितिजन्य तथ्य भी दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए दिख रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही एसपी चंदन कुशवाहा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी गयी है.
तत्काल संदेह के आधार पर पड़ोस की एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इससे पूछताछ की जा रही है. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा व लोहे का एक सब्बल भी बरामद हुआ है. घटना की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. इस घटना की त्वरित निष्पादन के लिए एसपी ने एसडीपीओ बेलहर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है. इस टीम में एसएचओ कटोरिया, आनंदपुर व चांदन शामिल हैं.
मां गयी थी जसीडीह स्थित मायके
तीनों बहनों की हत्या में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी-डंडा आदि बरामद हुआ है. पोक्सो व आइपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधान जारी है. संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकेगी. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
चंदन कुशवाहा, एसपी, बांका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन