धान का बिचड़ा तैयार करने में जुटे किसान अब तक नहीं हो सकी है नहर की मरम्मत

बांका : कृषि प्रधान बांका जिला में किसान धान खेती की तैयारी में जुटने लगे है. अगाद धान की खेती के लिए किसानों के द्वारा खेतों में बिचड़ा गिराने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. बिचड़ा के लिए खेतों से खरपतवार निकालने के लिए किसान जुट गये है. लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा अब […]
बांका : कृषि प्रधान बांका जिला में किसान धान खेती की तैयारी में जुटने लगे है. अगाद धान की खेती के लिए किसानों के द्वारा खेतों में बिचड़ा गिराने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. बिचड़ा के लिए खेतों से खरपतवार निकालने के लिए किसान जुट गये है. लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा अब तक यहां कोई तैयारी नहीं दिख रही है. जबकि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर करने के लिए तरह-तरह की योजना को किसानों के बीच ला रही है. ताकि किसान अपनी आमदनी को दोगुनी कर सके.
इसको लेकर कृषि विभाग भी रात दिन एक कर रही है. लेकिन बिना पानी के एक भी फसल होना संभव नहीं है. जिले में करीब छोटा बड़ा एक दर्जन से अधिक डैम है और कई नहर परियोजना भी संचालित है. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण नहर की स्थिति जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है. अधिकतर नहर परियोजना का आउंटलेट टूटा पड़ा हुआ है. नहर से निकलने वाली पानी किसान के खेत में पहुंचने से पहले ही हर साल यत्र-तत्र बरबाद हो जाता है. ऐसे हलात में इस वर्ष भी जिले की खरीक फसल प्रभावित होने के आसार दिख रही है. इसी कड़ी में लक्ष्मीपुर डैम से निकली खिड्डी मेन ब्रांच नहर परियोजना की हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




