बांका : युवक की चाकू गोद कर हत्या

Published at :01 Mar 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : युवक की चाकू गोद कर हत्या

बौंसी : बौंसी थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में बुधवार को मामूली विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी और होली का उत्साह फीका पड़ गया. मृतक डहुआ निवासी नरेश दास का छोटा पुत्र उपेंद्र दास था. खून […]

विज्ञापन

बौंसी : बौंसी थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में बुधवार को मामूली विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी और होली का उत्साह फीका पड़ गया. मृतक डहुआ निवासी नरेश दास का छोटा पुत्र उपेंद्र दास था. खून से लथपथ उपेंद्र को लेकर परिजन रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के बाद गंभीर अवस्था में उसे मायागंज रेफर कर दिया गया पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मौत की खबर सुनते ही गांववाले आक्रोशित हो गये और हत्यारोपित को घेर लिया. इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान अभियुक्त उमेश दास अपने दालान पर चढ़कर पुलिस पर पत्थर फेंकने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा और थाना ले आयी. इस बीच भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ थाने पर जूट गयी. घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की भाभी प्रियंका देवी अपने देवर की मौत की खबर सुनकर गहरे सदमे में चली गयी और गांववालों ने उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां पर उसका इलाज चिकित्सक कर रहे हैं.

हालांकि हत्या के कारणों के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. मृतक बिजली विभाग में ग्रामीण इलाके में प्राइवेट तौर पर मीटर रीडर का भी काम करता था और सबका चहेता था. उसकी मौत के बाद लोग स्तब्ध हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व मृतक ने उमेश दास को किसी बात का विरोध किया था. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया और पूरे मामले का अनुसंधान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन