एक वर्ष से अधर में एमडीएम उठाव व वितरण की टेंडर प्रक्रिया

बांका : मध्याह्न भोजन योजना के तहत उठाव व वितरण का टेंडर बीते एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था. जिसकी वजह से समय पर विद्यालय में खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाती है. नतीजतन, बच्चों को समय पर भोजन के लाले पड़ जाते हैं. जानकारी के मुताबिक सभी 11 प्रखंडों में एमडीएम चावल […]
बांका : मध्याह्न भोजन योजना के तहत उठाव व वितरण का टेंडर बीते एक वर्ष से अधर में लटका हुआ था. जिसकी वजह से समय पर विद्यालय में खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाती है. नतीजतन, बच्चों को समय पर भोजन के लाले पड़ जाते हैं. जानकारी के मुताबिक सभी 11 प्रखंडों में एमडीएम चावल का उठाव व वितरण के लिए संवेदक का चयन करना था. संबंधित विभाग की ओर से इसके लिए 31 मार्च 2017 को विधिवत टेंडर निकाला गया था.
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2017 था. साथ ही 21 दिन के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेने की बात थी. परंतु 2018 का फरवरी बीतने को है, लेकिन टेंडर की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पायी है. चिंता की बात यह है कि संबंधित विभाग भी इस विषय पर मौन बनी बैठी है. अलबत्ता, अनाज का उठाव व वितरण प्रभावित हो रहा है.
समय के साथ यह समस्या विकराल होती जा रही है. कई बार विभिन्न जगहों से बच्चों को समय पर भोजन नहीं मिलने से विरोध भी जताया जा चुका है. परंतु विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. यही नहीं अनाज नहीं मिलने की वजह से कई स्कूलों में भोजन भी ठप रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




